-
0:00
एक सवाल है। आजीवक धर्म का नाम सुना है? महावीर के ही युग की तीसरी बड़ी श्रवण परंपरा सम्राटों का संरक्षण मिला। लाखों अनुयाई थे। गुफाएं और शिलालेख आज भी खड़ी है पर अनुयाई एक भी नहीं चार भाग पूरा दर्शन था।
-
0:23
आज उसका एक मूल ग्रंथ तक नहीं बचा। धर्म मिटते हैं। यह कल्पना नहीं इतिहास है। और मिटने से पहले धर्म छोटे होते जाते हैं। धीरे-धीरे चुपचाप सबसे पहले कागजों से सवाल उठता है हम क्यों नहीं मिटे?
-
0:44
क्योंकि हमारे पूर्वज मिटने को तैयार नहीं थे। इतिहास के हर दौर में हम पर आघात हुए। प्रतिमाएं खंडित हुई। ग्रंथ जलाए गए। तीर्थ छीने गए। दक्षिण के कितने ही मंदिर जो कभी जिनालय थे, आज किसी और रूप में पूजे जाते हैं।
-
1:09
किसी का नाम लेने की जरूरत नहीं, पत्थर आज भी गवाही देते हैं। पर हर आघात के बाद पूर्वजों ने फिर मंदिर खड़े किए, फिर ग्रंथ लिखे और फिर संघों को जोड़ा। उन्होंने सब कुछ किया ताकि यह धारा निरंतर बहती रहे। वह ना लड़े होते तो आज हमारी सुबह किसी और मंत्र से होती है।
-
1:35
पर आज तलवारें नहीं चलती। आज सिर्फ कॉलम बदलता है। 2011 हम दर्ज हुए मात्र 45 लाख और जनगणना की वृद्धि दर देखिए। एक दशक में 23% फिर सीधा पांच फिर 26% और फिर पांच कोई भी जीवित समाज ऐसे नहीं चलता, यह गिनती की कमी है।
-
2:03
राजस्थान की आबादी कुल 21% बढ़ी पर जैनियों की संख्या 28,000 घट गई। संसद में हमारी आवाज हर दशक छोटी होती गई। नीतियां बनती है पर मेज तक हमारी आवाज पहुंचती ही नहीं। तीर्थ पर संकट आता है तब तो हम सड़क पर आते हैं पर आंकड़ों में नहीं आते क्योंकि व्यवस्था की नजर में हम मात्र नोट बैंक है, वोट बैंक नहीं।
-
2:37
हमारे पूर्वजों ने आग झेलकर जैन कहा और हम कागज पर जैन लिखना भूल गए। वे तलवारों के सामने नहीं झुके और हम एक कॉलम के सामने चूक गए। अगर अनादि काल से बहती यह धारा हमारी पीढ़ी पर आकर रुकी तो आने वाली पीढ़ियां हमारा धर्म कहां देखेगी?
-
3:00
संग्रहालय के कांच के पीछे? यह हम कैसे होने दें? इस वर्ष मौका है और शायद अंतिम मौका। जनगणना 2027 आ रही है। हमें बस चार बातों का ध्यान रखना है। एक 2027 जनगणना में हर चयन गिना जाए। तो धर्म के प्रश्न नंबर 9 में हम सबको गर्व के साथ जैन चुनना है।
-
3:29
प्रश्न नंबर 10 जाति के प्रश्न में हमें जैन नहीं लिखना, हमारी वास्तविक जाति लिखनी है और भाषा में मातृभाषा के साथ प्राकृत दर्ज करानी है और जब जनगणना अधिकारी घर आए फॉर्म उसके भरोसे ना छोड़े पास बैठिए, हर नाम बुलवाइए जैसे वोट डालकर पीप सुनने के बाद ही हटते हैं वैसे ही जब तक अधिकारी की डिवाइस पर हर नाम के आगे जैन अपनी आंखों से ना देख ले।
-
4:00
उठिए मत, आज यह वचन मैं अपनी अपने माता की अपने पिता के परिवार की सम्यक जैन गणना कराऊंगा। धर्म के कॉलम में चैन लिखवाऊंगा, अब चूक नहीं होगी। हम आज सजग बनेंगे ताकि आने वाली पीढ़ियां कह सके हम थे और सही गिने गए जैनम जयती शासनम।
-
4:24
लेट एवरी जैन काउंट हर जैन की सही गिनती। 3 9 1 2 4 9 1
Comments 0
Be the first to comment.